
सोमेश्वर (अल्मोड़ा), संवाददाता:
हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में सोमवार, 23 मार्च 2026 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग एवं वीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
शिविर में हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर की टीम ने भाग लिया, जिसमें डॉ. टीनू कुमार, प्रकाश मेहता, श्रीवास मंडल, मोहित मियान, पंकज भट्ट, पंकज रावत एवं गुरबच्चन सिंह शामिल रहे।
महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल संचालन रेड क्रॉस इकाई की संयोजक डॉ. सुनीता जोशी तथा सदस्य डॉ. महेश चंद्र, डॉ. विपिन चंद्र, डॉ. नीरज द्वारा किया गया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) समिति के संयोजक डॉ. संजय कुमार, डॉ. पुष्पा भट्ट एवं हर्षा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवनीन्द्र कुमार जोशी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर डॉ. टीनू कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों को इसे बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान करने वालों में प्राचार्य प्रो. अवनीन्द्र कुमार जोशी, डॉ. कमला धौलाखंडी, डॉ. सी.पी. वर्मा, डॉ. राकेश पांडे, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. शालिनी टम्टा, डॉ. प्राची टम्टा, डॉ. सुनीता जोशी, डॉ. नेहा बिष्ट, सतीश चंद्र, कुन्दन बिष्ट, विनोद मेहरा, महेश गिरी गोस्वामी, छात्रसंघ अध्यक्ष सलोनी भंडारी, मीनाक्षी राणा, मोहित पांडे, रोशन कुमार, डॉ. नीरज पांगती, डॉ. विपिन चंद्र, डॉ. नेहा, सुनील वर्मा, संजय बोरा, कैलाश रावत, अमित देवराई, पंकज बुधलाकोटी, शंकर सिंह, प्रमोद दानू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवनीन्द्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



