
भास्कर कांडपाल ने कहा – “संघ के सौ वर्ष सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा”
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष (2025–2026) के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासित पथ संचलन किया गया, जिसने नगर में देशभक्ति और संगठन भावना का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कांडपाल, जिला सेवा प्रमुख, ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भास्कर कांडपाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की कार्य यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने अपने स्थापना काल से लेकर अब तक राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, संस्कार और एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
भास्कर कांडपाल ने कहा कि “संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है जो व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज परिवर्तन का कार्य करता है।” उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभावना के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर पथ संचलन किया, जो बालेश्वर क्षेत्र से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए सम्पन्न हुआ। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और घोषध्वनियों से वातावरण गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में मनीष, विक्रम, दर्शन, देवाशीष, मोहित, त्रिलोक, चंदन, गिरिजा, हरीश, महेश, केदार, दीपक भंडारी, आशीष, हर्षित, वेदांत, सूरज, राहुल, पुलकित, विनोद, कार्तिक, कमल, युवराज, सौरभ, राजीव, कपिल, दीपक, कमल बिष्ट, विवेक, पीयूष सहित अनेकों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
संपूर्ण आयोजन अनुशासन, एकता और समयपालन का अद्भुत उदाहरण रहा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गीत के साथ समापन हुआ।






हिंदुत्व की पहचान, राष्ट्र का सम्मान।