महाराष्ट्र समाज के लोगों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, भक्तों ने किए दर्शन
अल्मोड़ा। सेलाखोला वार्ड स्थित कालिका मंदिर में गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया गया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष क्षेत्र में रहने वाले महाराष्ट्र समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। गणपति स्थापना के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्तों ने गणपति जी से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
सेलाखोला वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र समाज के लोग हर वर्ष कालिका मंदिर में गणपति जी की स्थापना करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मंदिर पहुंचकर गणपति जी के दर्शन एवं आशीर्वाद लेने की अपील की।




