
अल्मोड़ा,
चन्दन हॉस्पिटल द्वारा अल्मोड़ा में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ओपीडी नगर निगम पार्षद विकास कुमार आर्या के सौजन्य से आयोजित होगी।
यह स्वास्थ्य शिविर 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूनी मंदिर, राजपुर अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा।
कैंप में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का निःशुल्क परामर्श करेंगे, जिनमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत वार्ष्णेय, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु सूर्या, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्का राय, जनरल फिजीशियन डॉ. स्वाती पाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास दधीचि तथा मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित मंडल शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
शिविर में आने वाले मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पहुंचकर इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9410585120 पर संपर्क किया जा सकता है।



