एक्स पर लिखा— युवाओं की आकांक्षाओं और न्यायोचित अपेक्षाओं का हमेशा सम्मान किया
नई दिल्ली।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट छात्रों के लगातार जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छात्र लंबे समय से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
इस्तीफे की जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे पिछले चार दशकों से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका हमेशा यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती है।
उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिलने पर उनका आभार भी व्यक्त किया।



