अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया के कक्षा नौ के छात्र देवेंद्र सिंह लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 7 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।
देवेंद्र इससे पूर्व कक्षा छह में भी मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से समय-समय पर आयोजित विभिन्न खेल एवं शैक्षिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग करते हैं। वह हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुके हैं।
अपनी सफलता का श्रेय देवेंद्र ने अपने परिजनों एवं गुरुजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
देवेंद्र के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह बिष्ट, उनके चाचा हिमांशु लटवाल, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए देवेंद्र लटवाल का चयन
Leave a Comment
Leave a Comment



