देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद खंडूरी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे उत्तराखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया है।
भुवन चंद खंडूरी अपनी सादगी, ईमानदार छवि और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश में कई विकास कार्यों को गति दी और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया। जनता के बीच उनकी पहचान एक साफ-सुथरी और जनहितैषी नेता के रूप में रही।
वह वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के पिता थे। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है।
प्रदेश के कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने कहा कि भुवन चंद खंडूरी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर
Leave a Comment
Leave a Comment



