अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से उच्च शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में आजीवन अनुकरणीय एवं प्रेरणास्पद योगदान के लिए डॉ. जी.सी. जोशी को प्रतिष्ठित ‘विज्ञान शिरोमणि पुरस्कार’ (Lifetime Achievement Prize) से सम्मानित किया गया।
मानसखंड सेंटर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने डॉ. जोशी को यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. जी.सी. जोशी को प्रदान किया गया यह पुरस्कार उच्च शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान और उल्लेखनीय सेवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को विद्यार्थियों और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. जी.सी. जोशी को शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक समर्पित भाव से कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान समाज में वैज्ञानिक सोच और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. जी.सी. जोशी को ‘विज्ञान शिरोमणि पुरस्कार’
Leave a Comment
Leave a Comment



