अल्मोड़ा। सांगा कॉटेज क्लब में 22 अगस्त से आयोजित स्नूकर टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। करीब दो सप्ताह तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में क्षेत्र के 80 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबले में दीपक ढैला और नवीन कुमार उर्फ ‘लारा’ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपक ढैला ने खिताब अपने नाम किया, जबकि नवीन कुमार उर्फ ‘लारा’ उपविजेता रहे।
समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता दीपक ढैला को 10 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता नवीन कुमार उर्फ ‘लारा’ को 5 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले कुणाल धारानौला को ‘बेस्ट ब्रेक’ का खिताब दिया गया। उन्हें 3 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे वैभव छाबड़ा उर्फ ‘बोनी’ को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
समापन समारोह में कॉटेज क्लब के स्वामी राजीव सांगा, विनय किरौला, नमन गुरुरानी, रवि रौतेला और नितिन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल की सराहना करते हुए युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
सांगा कॉटेज क्लब स्नूकर टूर्नामेंट में दीपक ढैला ने जीता खिताब
Leave a Comment
Leave a Comment



