नैनीताल। महायोगी पायलट बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, तल्ली गैठिया, ज्योलीकोट में 22 एवं 23 सितंबर को बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा गौरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद अल्मोड़ा के जिला मंत्री एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए बजरंग दल उत्तराखंड प्रांत का प्रांत गौरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि विजय सिंह सिराड़ी गौरक्षा के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।
बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, क्षेत्र संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत संयोजक पूरन चंद्र जोशी, प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा सहित बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह गौरक्षा एवं संगठन से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख बने एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी
Leave a Comment
Leave a Comment




