अल्मोड़ा। नंदा देवी मेला 2026 के दौरान एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के मैदान में लगाए गए झूले के अचानक टूटकर गिरने से युवक के घायल होने के मामले में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली अल्मोड़ा में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने के लिए पत्र दिया है।
पीड़ित चंदन सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की शाम वह अपने पुत्र मोहित सिंह परिहार के साथ मेले में गए थे। इसी दौरान मोहम्मद फुरकान द्वारा लगाए गए झूले में उनका पुत्र बैठा था। कुछ राउंड चलने के बाद अचानक झूला टूटकर नीचे गिर गया, जिससे मोहित के पैरों में गंभीर चोटें आईं।
तहरीर के अनुसार घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पैर में चोट के कारण ऑपरेशन की सलाह दी है। पीड़ित पक्ष ने झूला संचालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित की ओर से कोतवाली अल्मोड़ा में दिए गए पत्र में घटना की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
नंदा देवी मेले में झूला टूटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को दिया पत्र
Leave a Comment
Leave a Comment




