अल्मोड़ा में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
अल्मोड़ा। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा में पत्रकारिता जगत ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन की खबर से पत्रकारों और मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार को अल्मोड़ा में पत्रकारों की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और सहयोगी अधिकारी थे। पत्रकारों के साथ उनका व्यवहार सदैव आत्मीय और सहयोगपूर्ण रहा। उनके आकस्मिक निधन से सूचना विभाग के साथ ही पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा में हरीश भंडारी, जगजीवन सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, अनिल सनवाल, नसीम अहमद, कपिल मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, किशन जोशी, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, विनोद जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, मोहित अधिकारी, राजेंद्र धानक, दिनेश भट्ट, अनूप साह, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश आगरी, कमलेश कनवाल समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे और उन्होंने गिरिजा शंकर जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
Leave a Comment
Leave a Comment



