अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में PM SHRI अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया। परीक्षा में विद्यालय के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय, शिक्षकों और अपने अभिभावकों का गौरव बढ़ाया।
कक्षा 9 के 11 विद्यार्थियों—दिव्या अधिकारी, हर्षित बिष्ट, दिव्यांशु कुमार, चंद्रेश टम्टा, चंदन पांडे, रक्षित तिवारी, हिमांशु आर्या, अभय कुमार, गौरव लटवाल, आयुष सतवाल एवं विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं कक्षा 6 के करन आर्या एवं गुंजन चिलवाल ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों की सफलता पर पीटीए अध्यक्ष मदन सिंह नागरकोटी एवं एसएमसी अध्यक्ष आशा डालाकोटी सहित कुबेर सिंह, दीप जोशी, दिनेश जोशी, नवीन चंद्र जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों डा. प्रेरणा गुरुरानी, डा. गोविंद सिंह रावत, दीपक पांडे, आशुतोष साह, मदन भंडारी, डा. ललित जलाल, डा. राजेंद्र रावत, नंदा बल्लभ पांडे, तरुण जैड़ा, रंजना जोशी, श्रेया जोशी, मीना वर्मा, यास्मीन एवं सुनीता चौधरी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि PM SHRI विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का सुखद परिणाम है। विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में PM SHRI अटल उत्कृष्ट विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने लहराया परचम
Leave a Comment
Leave a Comment



