अल्मोड़ा। नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने वर्ष 2026 की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) संस्कृत विषय में शानदार सफलता हासिल की है। कमला ने 97.91 परसेंटाइल के साथ नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कमला खत्री वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJ) परिसर से पीएचडी शोधार्थी हैं। बचपन से ही मेधावी रहीं कमला का सपना शिक्षक बनने का था। नेट परीक्षा उत्तीर्ण करना उनके इसी लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
कमला सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं। उनके पिता पूरन सिंह खत्री और माता मना खत्री ने हमेशा उनकी पढ़ाई के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। कमला की माता मना खत्री अमन संस्था में कार्यरत हैं।
अपनी सफलता का श्रेय कमला ने अपने शोध मार्गदर्शक डा. प्रकाश चन्द्र जांगी, विभागाध्यक्ष प्रो. शालिमा तबस्सुम तथा अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगातार प्रेरित किया।
कमला की इस उपलब्धि पर उनके परिचितों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
कमला खत्री ने 97.91 परसेंटाइल के साथ नेट परीक्षा की उत्तीर्ण
Leave a Comment
Leave a Comment



