पूर्वी पोखरखाली वार्ड के सिद्धपुर क्षेत्र में लंबे समय से नहीं हुई थी सफाई, बाघ और सर्प के खतरे को देखते हुए हुई कार्रवाई
अल्मोड़ा।
नगर निगम अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली वार्ड स्थित सिद्धपुर क्षेत्र में लंबे समय से झाड़ियों का कटान नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में बाघ एवं विषैले सर्पों के खतरे को लेकर चिंता बनी हुई थी। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के नवनियुक्त नामित पार्षद जगमोहन सिंह बिष्ट ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर उगी घनी झाड़ियों का कटान कराया गया तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई भी कराई गई। पार्षद जगमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि बरसात के मौसम में घनी झाड़ियां वन्यजीवों और विषैले सर्पों के छिपने का स्थान बन जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा तथा जहां भी सफाई और झाड़ियों के कटान की आवश्यकता होगी, वहां नियमित अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान पर नामित पार्षद एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
नामित पार्षद जगमोहन सिंह बिष्ट ने चलाया सफाई अभियान, झाड़ियों का कराया कटान
Leave a Comment
Leave a Comment



