
अल्मोड़ा |
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की अल्मोड़ा शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
चुनाव में मनीष जोशी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर बलवन्त मेहता एवं चंद्रशेखर जोशी निर्वाचित हुए। शाखा मंत्री के रूप में भगवत मेहरा, संयुक्त मंत्री के रूप में गिरधारी कुमार एवं मीना जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन मंत्री पद पर गौरव शाह को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी चतर सिंह को दी गई। संप्रेक्षक के रूप में राम लाल का चयन किया गया।
शाखा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक कुमार, सार्थक कुमार और ललित राणा निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यालय सचिव सदस्य के रूप में सूरज टम्टा तथा क्षेत्रीय सदस्य के रूप में कोशल कुमार, मीना जोशी एवं मदन सिंह बिष्ट को चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में रामप्रीत यादव, विरेन्दु विष्ट एवं ललित मोहन पांडे उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में पूरी चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के विकास और मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही।



