सोमेश्वर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर का परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा। प्राचार्य प्रो. अवनीन्द्र कुमार जोशी के निर्देशन में महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रोवर्स-रेंजर्स इकाई की ओर से “हर घर तिरंगा” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ललिता, कोमल, कंचन, प्रिया, मुस्कान, अंजलि, कुमकुम, ममता, सलोनी, दीपा, उमा, टीना, मेघा, पूजा, निशा, प्रतिभा एवं जया सहित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
वहीं, इतिहास विभाग की ओर से “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर मार्मिक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने फिल्म देखी। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी पीड़ादायक घटनाओं से परिचित कराया गया तथा एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. कमला धौलाखण्डी, डॉ. सी.पी. वर्मा, डॉ. कंचन, डॉ. इंदु, रोवर्स प्रमुख नीरज सिंह पांगती, रेंजर्स प्रमुख हिमाद्री आर्या, डॉ. विपिन चंद्र, डॉ. हर्षा रावत सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति से सराबोर रहा सोमेश्वर महाविद्यालय
Leave a Comment
Leave a Comment



