
अल्मोड़ा। शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। Dr. Lal PathLabs, धारानौला द्वारा एक विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम जनता को किफायती दरों पर विभिन्न जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, इस स्वास्थ्य शिविर में पूर्व की भांति फुल बॉडी चेकअप एवं संपूर्ण रक्त जांच पर विशेष छूट दी जा रही है। स्वास्थ्य मेले में 150 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये एवं 1500 रुपये के आकर्षक पैकेज निर्धारित किए गए हैं।
बताया गया है कि 1500 रुपये के फुल बॉडी चेकअप पैकेज में कई महत्वपूर्ण और महंगे टेस्ट शामिल हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 4920 रुपये तक होती है। इस पैकेज में लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायरॉइड जांच, कोलेस्ट्रॉल, शुगर जांच, सीबीसी, HbA1c, विटामिन-D, विटामिन-B12, यूरिक एसिड एवं कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक जांचें शामिल हैं।
यह स्वास्थ्य मेला 18 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से अपनी जांच करा सकते हैं।
जांच हेतु इच्छुक लोग Almora के धारानौला स्थित लैब (पेट्रोल पंप के पास) में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9410362828 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। फोन कॉल न लगने की स्थिति में व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संदेश भेजा जा सकता है।
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घर से सैंपल लेने की सुविधा (होम कलेक्शन) भी उपलब्ध कराई गई है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय रहते अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।



