साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने दी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं
अल्मोड़ा, अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की ओर से शनिवार को शिखर होटल के सभागार में अर्बन बैंक की निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत के अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. पंत का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. वसुधा पंत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंत की उपलब्धि अल्मोड़ा के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में अल्मोड़ा लिट्रेचर से जुड़ी डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, प्रो. हामिद, जयमित्र बिष्ट, मनोज गुप्ता, अशोक पंत, पी.सी. तिवारी, दीपक जोशी, भूषण पांडेय, हेमलता वर्मा, क्रांति जोशी, दीपा पांडेय, रजनी पंत, हीरा कनवाल, रचित पंत, हर्षिता जोशी, जितेंद्र बिष्ट, संजय अधिकारी सहित साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. वसुधा पंत ने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से उनका जुड़ाव सदैव बना रहेगा।
डॉ. वसुधा पंत का अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत
Leave a Comment
Leave a Comment



