अल्मोड़ा। गोविन्द पिलखवाल ने सोमवार को अल्मोड़ा नगर निगम के भ्यारखोला वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने दर्जा राज्य मंत्री का फूलमालाओं एवं पारंपरिक स्वागत के साथ अभिनंदन किया। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर गोविन्द पिलखवाल ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए जनहित, सामाजिक सहभागिता एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशेष रूप से हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प एवं स्किल डेवलपमेंट से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
गोविन्द पिलखवाल ने कहा कि आज के समय में कौशल विकास बेहद आवश्यक है और युवाओं को केवल नौकरी के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों की देशभर में अलग पहचान है और सरकार इन उत्पादों को नई बाजार व्यवस्था से जोड़ने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजपुर क्षेत्र में जल्द ही हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
दर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इसलिए सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी क्षेत्र में प्रशिक्षण केंद्र खोलने एवं स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा देने की मांग रखी। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण एवं रोजगार मिलेगा तो पलायन की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में गोविन्द पिलखवाल ने क्षेत्रवासियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर धर्मवीर आर्या प्रदेश मंत्री (अनुसूचित मोर्चा), रजा अली अंसारी जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा), अनवर खान, प्रमोद पवार ‘भीमा’, मनीष कुमार, पीयूष कुमार, आशीष कुमार, सागर कुमार, मुकुल कुमार, संतोष कुमार, पार्षद अमित शाह, मोनू पार्षद, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, अशोक सिंह, अजीत पवार, ममता पी कुमार, दीपा पवार, कंचन कुमार, दानिश अंसारी, दीपक कुमार, अनुप कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार आर्या, रोहित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भ्यारखोला वार्ड में दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलखवाल का भव्य स्वागत, स्वरोजगार योजनाओं पर दिया जोर
Leave a Comment
Leave a Comment



