
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा-कचहरी बाजार स्थित प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा नववर्ष के अवसर पर वार्षिक लक्की ड्रा कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वर्षभर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आयोजित इस लक्की ड्रा में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार के रूप में 32 इंच एलईडी टीवी पीयूष कांडपाल निवासी रेंगल-चौसली को प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते ही विजेता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। द्वितीय पुरस्कार रेफ्रिजरेटर लता आर्या निवासी पुलिस लाइन को तथा तृतीय पुरस्कार वॉशिंग मशीन अर्जुन सिंह निवासी पेठशाल को प्रदान की गई। इसके अलावा कुल 51 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण माता वैष्णो देवी यात्रा का पुरस्कार रहा, जिसे तन्मय मेर निवासी दुगालखोला ने जीता। इस पुरस्कार की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने विजेता को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विनोद वैष्णव, अधिवक्ता देवाशीष नेगी, त्रिलोचन जोशी, नमित जोशी, परितोष, प्रतेश पांडेय (पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष), राधा बिष्ट, गीता मेहरा, अनिता रावत, जया शाह (व्यापार मंडल उपाध्यक्ष), निर्मला कांडपाल, मीना भैसोड़ा, एडवोकेट संजय पांडे, कमल मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रकाश रावत ने कहा कि यह लक्की ड्रा ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान हमेशा से गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद, उचित मूल्य और बेहतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स ने अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी गईं तथा उपस्थित लोगों को नववर्ष की बधाई दी गई। आयोजन को सफल बनाने में स्टाफ एवं सहयोगियों का भी विशेष योगदान रहा।


