
अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कार्यालय में आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष दीपा साह ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया।
वक्ताओं ने नेहरू जी के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी की नीतियों ने भारत को वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील दिशा प्रदान की। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की मजबूत भूमिका तथा विश्व शांति में उसका योगदान नेहरू जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, ताराचंद शाह, पार्षद हेम तिवारी, पूर्व राज्य मंत्री पूरन रौतेला, नगर उपाध्यक्ष एन.डी. पांडे, शरद चंद शाह, निजाम कुरैशी, पार्षद दीपक कुमार, गोविंद सिंह मेहरा, राधा राजपूत, गीता पांडे, आनंद बिष्ट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




