
जिलाधिकारी कुमार ने स्वाला में कार्यरत JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
चंपावत। दीपावली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी मनीष कुमार मंगलवार देर रात स्वाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव कार्य में लगे मेहनतकश कर्मचारियों और JCB ऑपरेटरों से मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मिठाई वितरित कर उनके निरंतर परिश्रम के प्रति आभार जताया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “आप सभी ने पूरे मानसून सीजन में प्रतिकूल परिस्थितियों में दिन-रात फील्ड में रहकर जोखिम उठाते हुए सड़क व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जो जिम्मेदारी और समर्पण दिखाया है, वह वाकई सराहनीय है।” उन्होंने कहा कि इसी मेहनत और लगन से जिले की विकास यात्रा आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य करने, सौहार्द और सहयोग की भावना बनाए रखने तथा जिले के सर्वांगीण विकास में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि हर मेहनतकश कर्मचारी तक त्योहारों की खुशियाँ पहुँचे।
कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के इस आत्मीय व्यवहार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल उन्हें और अधिक ऊर्जा तथा समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। दीपावली की रात प्रशासन द्वारा किया गया यह gesture कर्मचारियों के लिए एक विशेष तोहफा साबित हुआ।





