अल्मोड़ा। दशहरा पर्व को देखते हुए 2 अक्टूबर को अल्मोड़ा बाजार खुला रहेगा। यह निर्णय व्यापार मंडल अल्मोड़ा की नगर एवं जिला इकाई की बैठक में लिया गया।
अल्मोड़ा का दशहरा पर्व पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है। यहां होने वाली ऐतिहासिक रामलीला और रावण दहन को देखने के लिए हर साल देशभर से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। भीड़ और त्योहार की रौनक को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल ने तय किया कि बाजार इस दिन बंद न रखकर खोला जाएगा, ताकि आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह और नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने जिले के सभी व्यापारियों एवं सम्मानित नागरिकों को दशहरा और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने दीपावली पर्व पर आमजनमानस से अपील की कि वे बाजारों में अधिक से अधिक खरीदारी कर बाजार की रौनक बढ़ाएं।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।
दशहरा पर्व पर अल्मोड़ा बाजार 2 अक्टूबर को रहेगा खुला
Leave a Comment
Leave a Comment



