By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: अल्मोड़ा नगर में भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी, पूर्व विधायक से लेकर मेयर तक कर रहे प्रवास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > अल्मोड़ा नगर में भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी, पूर्व विधायक से लेकर मेयर तक कर रहे प्रवास
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा नगर में भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी, पूर्व विधायक से लेकर मेयर तक कर रहे प्रवास

कपिल मल्होत्रा
Last updated: April 12, 2025 7:10 am
कपिल मल्होत्रा
8 months ago
Share
SHARE



अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा नगर में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image



इसी क्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बूथ संख्या 141 (जिला उद्योग केंद्र) में पहुंचकर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। चौहान ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं।

वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बूथ संख्या 138 का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है। कर्नाटक ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमें मोदी जैसा नेतृत्व मिला है।

बूथ संख्या 121 दुगालखोला में अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने प्रवास कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और राज्य में विकास की गंगा बह रही है और अल्मोड़ा नगर निगम भी विकास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

- Advertisement -
Ad imageAd image



बूथ संख्या 150 (एनटीडी) में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल ने प्रवास करते हुए मंदिर सफाई जैसे सेवा कार्यों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर होना चाहिए।

पूर्व जिला मंत्री संदीप श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 147, जगत भट्ट ने 146, मनीष जोशी ने बूथ संख्या 118 में प्रवास कर संपर्क अभियान को आगे बढ़ाया। सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की और स्थानीय जनता से संवाद स्थापित किया।

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने जानकारी दी कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार बूथ स्तर पर सक्रियता से कार्य कर रहा है। सभी कार्यकर्ता जनता से संपर्क स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा कर रहे हैं।

इस अभियान में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ए.के. सिकंदर पवार, धर्मवीर आर्या, नवीन बिष्ट, प्रमोद पवार, देवेंद्र भट्ट, अनुप कुमार, आशीष कुमार, जगदीश नगरकोटी, गौरव कांडपाल, राजिक अंसारी, रमेश लाल, पियूष कुमार, पार्षद राहुल जोशी, संजय जोशी, विजय भट्ट सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

भाजपा का यह अभियान आगामी चुनावों की दृष्टि से पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखने का एक अहम प्रयास है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वनाग्नि से बचाव हेतु ताड़ीखेत में जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
Next Article दन्या में तीन दिन से बिजली गुल, व्यापारियों और उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष का घेराव
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 में अल्मोड़ा के 14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा में रेड टेप शोरूम का भव्य उद्घाटन
  • जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू
  • लगातार बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर पार्षद आशा बिष्ट ने वन विभाग के साथ क्षेत्र में किया दौरा
  • जन समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा

Recent Comments

  1. Manasv joshi on दीपावली पर्व पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर जिला व नगर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
  2. Manasv joshi on राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन
  3. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 में अल्मोड़ा के 14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

2 days ago

अल्मोड़ा में रेड टेप शोरूम का भव्य उद्घाटन

2 days ago

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू

4 days ago

लगातार बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर पार्षद आशा बिष्ट ने वन विभाग के साथ क्षेत्र में किया दौरा

4 days ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: अल्मोड़ा नगर में भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी, पूर्व विधायक से लेकर मेयर तक कर रहे प्रवास
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?