अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में बाजार भ्रमण एवं व्यापारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने की।
शिखर तिराहा से प्रारंभ होकर बाजार भ्रमण दल ने लाला बाजार, पाताल बाजार, चौक बाजार, दुगालखोला सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों से भेंट की और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि दीपावली का पर्व स्वदेशी को बढ़ावा देने का अवसर है। हमें चाहिए कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और ‘स्वदेशी अपनाएं, देश को सशक्त बनाएं।’ उन्होंने कहा कि व्यापारी बंधु स्वदेशी अभियान में भागीदारी निभाते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि “लोकल फॉर वोकल” को प्राथमिकता देना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का स्वदेशी अभियान जन-जन तक पहुँच चुका है। यह अभियान न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम है, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री दर्शन रावत, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी (मंटू), मदन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सौरभ वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, आनंद भोज, जगत भट्ट, कैलाश गुरुरानी, पंकज लटवाल, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नामित जोशी, देवाशीष नेगी, दीपक पंत, आशीष जोशी, कृष्ण बहादुर, रमेश धपोला एवं शैलेंद्र शाह उपस्थित रहे।
बाजार भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने भाजपा पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और भाईचारे का वातावरण बना रहा।




