अल्मोड़ा। करबला से धारानौला मार्ग के मध्य सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण प्रतिदिन लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय पार्षद दीपक कुमार ने कुमाऊँ कमिश्नर से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से आमजन, स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद दीपक कुमार ने कुमाऊँ मंडल के आयुक्त को प्रेषित पत्र में अवगत कराया कि करबला से धारानौला रोड के बीच नियमित रूप से जाम की समस्या बनी रहती है। विशेषकर सुबह और दोपहर के समय स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं बुजुर्गों एवं महिलाओं को सड़क पार करने में जोखिम उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि धारानौला क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करने को विवश हैं।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि करबला से धारानौला के बीच कुछ स्थान पूर्व में पार्किंग निर्माण के लिए चिन्हित किए गए थे, किंतु अब तक उन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। पार्षद के अनुसार, उन्होंने पूर्व में भी शासन-प्रशासन को प्रस्ताव के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन अभी तक समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है।
पार्षद ने कुमाऊँ कमिश्नर से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को करबला से धारानौला मार्ग के मध्य शीघ्र पार्किंग निर्माण हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
इसके अतिरिक्त पार्षद दीपक कुमार ने अल्मोड़ा नगर निगम के स्पेशल कम्पोनेंट के अंतर्गत आने वाले वार्डों में कार्य न होने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के कुल 40 वार्डों में से 5 से 6 वार्ड स्पेशल कम्पोनेंट योजना के अंतर्गत आते हैं, किंतु बीते लगभग एक वर्ष में इन वार्डों में कोई विकास कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग एवं नगर निगम को लगातार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। पार्षद ने कमिश्नर से अनुरोध किया है कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर स्पेशल कम्पोनेंट के अंतर्गत आने वाले वार्डों में लंबित विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो और वार्डों में विकास कार्य गति पकड़ सकें।