काफलीखान (अल्मोड़ा):
धौलादेवी विकासखंड के ग्राम चगेठी में नवनिर्मित महामाई जगदंबा मंदिर में प्रथम नवरात्रि के अवसर पर 19 मार्च से 27 मार्च तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन ग्राम चगेठी के निवासियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है।
कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक एवं व्याख्याता पंडित आचार्य गिरीश चंद्र जोशी के मुखारविंदु से किया जा रहा है। प्रथम नवरात्रि के दिन कथा श्रवण के लिए निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्मलाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चौहान ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।
आयोजन स्थल पर भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
चगेठी गांव में श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Leave a Comment
Leave a Comment



