अल्मोड़ा | संवाददाता
वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नगर निगम अल्मोड़ा परिसर में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक स्वर्गीय डॉ. मीनाक्षी जोशी पाठक को समर्पित की गई।
कार्यक्रम में धर्म जागरण समन्वय प्रांत प्रमुख नारायण जी, प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविन्द चंद्र जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री कमल जी, महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम सदर संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी, मुख्य वक्ता प्रकाश चंद्र जोशी जी, मंगल दीप विद्यालय की संचालिका मनोरमा जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त धर्म जागरण समन्वय कुमाऊँ सम्भाग संयोजक मनोज सिंह पवार, जिला मातृ शक्ति प्रो. आराधना शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विभाग संयोजक हिमांशु साह, विभाग सह संयोजक नीरज थापा बिट्टू, जिला संयोजक राहुल बिष्ट, जिला सह संयोजक अनिल वर्मा, जिला परियोजना प्रमुख मनीष तिवारी, जिला निधि प्रमुख कैलाश छीमवाल, नगर संयोजक दीप चंद्र जोशी, नगर संपर्क प्रमुख सूरज वाणी, खण्ड संयोजक नंदन सिंह फ़र्तियाल, धर्म रक्षा संयोजक राजेंद्र लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलखवाल, पार्षद वंदना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परम्परा की समृद्ध विरासत, उसके संरक्षण तथा वर्तमान पीढ़ी तक उसके महत्व को पहुँचाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नवजोत जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर ‘भारतीय ज्ञान परम्परा एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली’ पुस्तक का लोकार्पण
Leave a Comment
Leave a Comment



