By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: “एक देश, एक चुनाव” विषयक विचार गोष्ठी में बोले जलागम राज्य मंत्री रमेश गढ़िया – यह लोकतंत्र को मजबूती देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > “एक देश, एक चुनाव” विषयक विचार गोष्ठी में बोले जलागम राज्य मंत्री रमेश गढ़िया – यह लोकतंत्र को मजबूती देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

“एक देश, एक चुनाव” विषयक विचार गोष्ठी में बोले जलागम राज्य मंत्री रमेश गढ़िया – यह लोकतंत्र को मजबूती देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

कपिल मल्होत्रा
Last updated: May 27, 2025 6:27 am
कपिल मल्होत्रा
6 months ago
Share
SHARE


सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विधि संकाय में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, विद्यार्थियों में भरा नया उत्साह

अल्मोड़ा,
उत्तराखंड सरकार के जलागम राज्य मंत्री एवं “एक देश, एक चुनाव” अभियान के प्रदेश संयोजक रमेश गढ़िया ने सोमवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। विधि संकाय के मूट कोर्ट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में गढ़िया का भव्य स्वागत किया गया। विचार गोष्ठी का उद्देश्य “एक देश, एक चुनाव” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनजागरूकता बढ़ाना एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए रमेश गढ़िया ने कहा कि “एक देश, एक चुनाव” न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगा, बल्कि इससे प्रशासनिक कार्यों में गति, आर्थिक संसाधनों की बचत और राजनीतिक स्थिरता भी सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने विस्तार से बताया कि बार-बार चुनावों से देश में विकास की गति प्रभावित होती है और सरकारों का ध्यान जनहित से हटकर राजनीतिक संतुलन साधने में लग जाता है। इस विचार को अमल में लाकर हम लोकतंत्र को एक नई दिशा दे सकते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

गढ़िया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस विचार को लेकर गंभीर है और देशभर में इस पर संवाद व विमर्श की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड भी इस ऐतिहासिक सुधार को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, मेयर अजय वर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री अभाविप लोकेश कालाकोटी, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील बिष्ट व राजन जोशी, युवा नेता आशीष जोशी, मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, सुंदर मटियानी, दीपा अधिकारी, पूनम पालीवाल, ग्राम प्रधान दीपक अधिकारी व पूर्व सभासद सौरभ वर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश गुरुरानी ने किया। सभागार में विधि संकाय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के विद्यार्थी व मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गोष्ठी के पश्चात श्री गढ़िया ने PWD गेस्ट हाउस में भाजपा के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों से भेंट की, उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

कार्यक्रम को स्थानीय और क्षेत्रीय मीडिया द्वारा व्यापक कवरेज दी गई और इसे लोकतंत्र सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Baba Vishwanath Jagdish Shila Doli Yatra Reaches Almora in Its 26th Year
Next Article “One Nation, One Election is a Historic Step Towards Strengthening Democracy,” Says Uttarakhand Minister Ramesh Gadhia
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • लोकगायक गोपाल सिंह चम्याल को मिलेगा ‘वैध कल्याण सिंह बिष्ट कुमाऊनी संस्कृति सेवी सम्मान 2025’
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का “घर-घर संपर्क अभियान” शीघ्र प्रारंभ
  • देवभूमि विधानसभा में ऐतिहासिक क्षण — आरएसएस की शताब्दी पर सदन ने किया राष्ट्रनिर्माण में योगदान का सम्मान
  • उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की मासिक बैठक सम्पन्न
  • रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, कार्यालय हेतु भूमि और पार्किंग समस्या पर की चर्चा

Recent Comments

  1. Manasv joshi on दीपावली पर्व पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर जिला व नगर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
  2. Manasv joshi on राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन
  3. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

लोकगायक गोपाल सिंह चम्याल को मिलेगा ‘वैध कल्याण सिंह बिष्ट कुमाऊनी संस्कृति सेवी सम्मान 2025’

2 days ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का “घर-घर संपर्क अभियान” शीघ्र प्रारंभ

3 days ago

देवभूमि विधानसभा में ऐतिहासिक क्षण — आरएसएस की शताब्दी पर सदन ने किया राष्ट्रनिर्माण में योगदान का सम्मान

4 days ago

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की मासिक बैठक सम्पन्न

4 days ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: “एक देश, एक चुनाव” विषयक विचार गोष्ठी में बोले जलागम राज्य मंत्री रमेश गढ़िया – यह लोकतंत्र को मजबूती देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?