By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
Reading: मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ
अल्मोड़ाउत्तराखण्डलोकल

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ

कपिल मल्होत्रा
Last updated: December 23, 2025 7:07 am
कपिल मल्होत्रा
3 months ago
Share
SHARE



बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और 50 बेड के छात्रावास की घोषणा

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट सहित खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि जी.आई.सी. ग्राउंड में हॉकी व फुटबॉल के लिए दिन-रात उपयोग योग्य बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 200 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में 50 बिस्तरों की क्षमता वाला छात्रावास बनाया जाएगा तथा बैडमिंटन कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पुनर्निर्मित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। “फिट युवा फॉर विकसित भारत” की थीम पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच देने का सशक्त अभियान है।

उन्होंने बताया कि “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों से खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन और 103 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि ने उत्तराखंड को “देवभूमि” के साथ “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शीघ्र ही स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जाएगा, जिसके तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियाँ स्थापित होंगी। हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है। नई खेल नीति के तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी दी जा रही है, साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने अल्मोड़ा के समग्र विकास की चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पिछले चार वर्षों में 250 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है। अल्मोड़ा–पौड़ी–रुद्रप्रयाग मार्ग (करीब 400 करोड़) और अल्मोड़ा–बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण (करीब 922 करोड़) को मंजूरी दी गई है। उड़ान योजना के तहत हेली सेवाएँ प्रारंभ की गई हैं तथा फलसीमा में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। पेयजल के लिए गगास नदी पर 31.27 करोड़ की जलाशय परियोजना और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एसएसजे मेडिकल इंस्टीट्यूट में 100 एमबीबीएस सीटें व 36 आईसीयू बेड जोड़े गए हैं।

कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अल्मोड़ा में घंटों फंसी गाय का सफल रेस्क्यू, पार्षद गुंजन सिंह चम्याल की तत्परता से बची जान
Next Article शरीर में मानवीय गुण होना ही मनुष्यता है : नैपाल सिंह
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने पर वीपीकेएएस में भव्य कार्यक्रम, किसानों को दी आधुनिक कृषि की जानकारी
  • पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी
  • घरेलू गैस आपूर्ति सुचारु रखने को प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम
  • छत्र छाया परिवार ने दीवान कनवाल ‘मामू’ को नम आँखों से किया याद
  • अल्मोड़ा: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

Recent Comments

  1. Manasv joshi on दीपावली पर्व पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर जिला व नगर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
  2. Manasv joshi on राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन
  3. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने पर वीपीकेएएस में भव्य कार्यक्रम, किसानों को दी आधुनिक कृषि की जानकारी

2 days ago

पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी

2 days ago

घरेलू गैस आपूर्ति सुचारु रखने को प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

2 days ago

छत्र छाया परिवार ने दीवान कनवाल ‘मामू’ को नम आँखों से किया याद

3 days ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?