लमगड़ा। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी डोल आश्रम मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक वन विश्राम गृह चायखान, लमगड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीनेश पांडे ने की।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष कुमार जोशी (मंटू) उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं को प्रधान सेवक कहकर राजनीति को सेवा से जोड़ा है। सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा है। कार्यकर्ता यदि निष्ठा और समर्पण से सेवा करेंगे तभी संगठन मजबूत होगा और समाज का वास्तविक विकास संभव होगा।
उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, गरीब और वंचित परिवारों तक पहुँच, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना प्रत्येक कार्यकर्ता का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने आह्वान किया कि “संगठन की शक्ति जनता से आती है और जनता तक पहुँचने का सबसे बड़ा साधन सेवा है।”
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बेहगुणा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जनता तक पहुँचने का सुनहरा अवसर है। प्रत्येक बूथ पर स्वच्छता, पौधारोपण, आयुष्मान कार्ड वितरण, वृद्धजन व रोगियों की सेवा, डिजिटल साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुँचाएंगे, तभी संगठन और अधिक मजबूत होगा और भाजपा का संदेश गहराई तक जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत ने कहा कि संगठन का मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश ही क्षेत्र के विकास की कुंजी है। उन्होंने सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय योगदान की अपील की।
बैठक में महामंत्री शंकर बोरा, हरीश सिंह, दीवान सिंह फर्त्याल, भुवन पांडे, जगदीश बिष्ट, विनोद बोहरा, धन सिंह रावत, गोविंद खोलिया, सोशल मीडिया प्रभारी हरीश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र सिंह, देवकी बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, प्रताप सिंह, दीपा देवी, चतुर सिंह बिष्ट, धन सिंह नयाल, लक्ष्मण सिंह मुस्यूनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा का संचालन महामंत्री गोविंद खोलिया ने सफलतापूर्वक किया।
लमगड़ा में सेवा पखवाड़ा पर भाजपा डोल आश्रम मंडल की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
Leave a Comment
Leave a Comment



