अल्मोड़ा, । सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक समाज विशेष के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित महिला के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में शीतलाखोत, मटीला तहसील रानीखेत निवासी बताई जा रही दुर्गा देवी नामक महिला द्वारा एक मेहनतकश समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। उनका कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक मर्यादाओं के विपरीत हैं।
शिकायत में कहा गया है कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि तीन दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन एवं सर्वसमाज आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुलिस की होगी।
ज्ञापन देने में भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज के सरपंच ए के सिकंदर पवार, राजपाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश पवार तथा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर उपसचिव एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष अमन टकवाल के हस्ताक्षर हैं।
सोशल मीडिया पर समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग
Leave a Comment
Leave a Comment



