न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने 18 नवंबर को सुनाया फैसला, निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका हुई खारिज
लोहाघाट। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय से बड़ी कानूनी राहत मिली है। उनके निर्वाचन को चुनौती देते हुए पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से दायर चुनाव याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। बुधवार, 18 नवंबर 2026 को न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मामले में सुनवाई के बाद याचिका को खारिज करते हुए वाद का निस्तारण कर दिया।
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष गर्ग एवं अधिवक्ता आजाद खान सहित अन्य अधिवक्ताओं ने न्यायालय में पक्ष रखा।
उच्च न्यायालय के इस फैसले से विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी राहत मिली है। निर्वाचन को लेकर चल रही कानूनी चुनौती पर न्यायालय के निर्णय के बाद अब इस मामले का निस्तारण हो गया है। इस फैसले को लोहाघाट की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




