44 सदस्यीय यात्रा दल विभिन्न राज्यों से आया, टनकपुर के शारदा टूरिस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित हुई आत्मीय भेंट
टनकपुर: कुमाऊं मंडल विकास निगम के शारदा टूरिस्ट रेस्ट हाउस में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले विभिन्न राज्यों से आए 44 सदस्यीय यात्रा दल के साथ एक आत्मीय भेंट आयोजित की गई। इस अवसर पर यात्रियों से उनकी यात्रा की तैयारियाँ और अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी को मंगलमय और सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा हमारी आस्था, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उत्तराखण्ड की धरती पर यात्रा के पड़ाव के दौरान यात्रियों का स्वागत एवं सेवा-सत्कार करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
यह यात्रा दल आज प्रातः टनकपुर से आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा। महादेव से प्रार्थना है कि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सफल हो तथा वे सुखद अनुभवों के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचें।





