अल्मोड़ा। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर प्रभावशाली व्यक्तियों तक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मुख्य बाजार की विभिन्न तस्वीरें यह दर्शाती हैं कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कई स्थानों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते युवक कैमरे में कैद हुए, वहीं एक बाइक पर तीन-तीन सवार तेज रफ्तार से गुजरते नजर आए।
देखिए छायाचित्रों में, कैसे अल्मोड़ा के मुख्य मार्ग में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।












