
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला (अल्मोड़ा) एवं जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में दीप चंद्र सभागार, व्यापार भवन (नियर मल्ला महल) में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला एवं नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ व्यापारियों तथा उपस्थित चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही। लगभग 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में आंखों के रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन उपलब्ध रहे। नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिला अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ व्यापारी दीप चंद्र डांगी, महिला उपाध्यक्ष जया साह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुमताज कश्मीरी, जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला संरक्षक ज्योति कपूर, वरिष्ठ व्यापारी सुनील कपूर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लाला संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश चंद्र मठपाल, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, विजय भट्ट, संगठन मंत्री संजीव गुप्ता, हिमांशु पेटशाली, जिला मंत्री अतुल पांडे, ललित मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी, नरेंद्र कुमार (विक्की), रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, नगर व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह, नगर उपसचिव अश्विनी नेगी, आशीष भारती, पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे, पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनुप भारती, नेहा टम्टा, गुंजन चम्याल, पुरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी एवं मनोज वर्मा सहित अनेक व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
चिकित्सक दल में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. शारीक, डॉ. अमित कुमार, पारस रौतेला, नितिन, राकेश वर्मा एवं विक्रम सिंह परिहार शामिल रहे। पैलाग फाउंडेशन की ओर से तनु जी द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
व्यापार मंडल ने जानकारी दी कि यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल दिनांक 21 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रघुनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला एवं नगर व्यापार मंडल ने सभी आमजन से समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
पारस्परिक स्थानांतरण की मांग तेज, कर्मचारी शिक्षक संगठन ने PWD मिनिस्टीरियल एसोसिएशन को दिया समर्थन
मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वाधान में होगा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाइक रैली भी शामिल





