अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा ने प्रेस को जारी बयान में लोक निर्माण विभाग (PWD) से मिनिस्टीरियल कार्मिकों के पारस्परिक स्थानांतरण की लंबित मांग को शीघ्र निस्तारित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि स्थानांतरण नीति वर्ष 2017 (लागू 2018) में स्पष्ट व्यवस्था होने के बावजूद अब तक पारस्परिक स्थानांतरण न होना गंभीर विषय है तथा शासनादेश की अवहेलना की जा रही है।
संगठन के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण के प्रकरण को तत्काल प्रभाव से निस्तारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग को समय रहते इस मुद्दे का समाधान करना चाहिए, अन्यथा कर्मचारियों में असंतोष बढ़ेगा।
संगठन के संरक्षक मंडल सदस्य पी. एस. बोरा, गोकुल मेहता, रमेश पांडेय, महेंद्र गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिगंबर फुलोरिया, उपाध्यक्ष महेश आर्य, सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, कार्यालय सचिव गणेश भंडारी, दीपक तिवारी, संगठन मंत्री डी. के. जोशी, राजेंद्र सिंह लटवाल, संयुक्त मंत्री तारा सिंह बिष्ट, भगवत सिंह सतवाल, कोषाध्यक्ष संजय जोशी एवं ऑडिटर दीपशिखा मेल कन्या ने एक सूत्रीय मांग पारस्परिक स्थानांतरण को पूर्ण करने की मांग उठाई है।
संगठन ने लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन को पूर्ण समर्थन देते हुए इस आशय का पत्र अध्यक्ष टीका सिंह खोलिया को भी सौंपा है।
डॉ. मनोज कुमार जोशी एवं धीरेंद्र कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि विभाग द्वारा शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी कार्यक्रमों में भी संगठन पूर्ण समर्थन देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन द्वारा भविष्य में घोषित सभी आंदोलनों को संगठन का पूरा सहयोग रहेगा।
पारस्परिक स्थानांतरण की मांग तेज, कर्मचारी शिक्षक संगठन ने PWD मिनिस्टीरियल एसोसिएशन को दिया समर्थन
Leave a Comment
Leave a Comment



