
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की आम सभा द्वारा आगामी चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न करने हेतु चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। आम सभा में सर्वसम्मति से निम्न अधिवक्ताओं को समिति में शामिल किया गया है—
1. पंकज लटवाल, एडवोकेट – मुख्य संयोजक, चुनाव संचालन समिति
2. अमितां चौधरी, एडवोकेट – सदस्य
3. मुरली मनोहर भट्ट, एडवोकेट – सदस्य
4. ऐजाज अन्सारी, एडवोकेट – सदस्य
5. रोहित कार्की, एडवोकेट – सदस्य
6. देवाशीष नेगी, एडवोकेट – सदस्य
चुनाव समिति के मुख्य संयोजक पंकज लटवाल एडवोकेट को संबोधित पत्र में सचिव जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा दीप चंद्र जोशी ने अवगत कराया है कि आगामी चुनाव का कार्य दिनांक 21 नवंबर 2025 से अधिकतम 21 दिनों के भीतर सम्पन्न कराए जाने की कृपा की जाए।
साथ ही निर्देशित किया गया है कि कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट एडवोकेट से मतदाता सूची प्राप्त कर निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा चुनाव संचालन हेतु ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) समिति को प्रदान किए जाएंगे।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चुनाव जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के वर्तमान संविधान के अनुसार सम्पादित किए जाएं।
सचिव दीप चंद्र जोशी ने उम्मीद जताई है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी।



