
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई ने आगामी छात्र संघ चुनावों की तैयारी के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान परिषद ने सत्र 2025-26 के लिए दीपक लोहनी को अपना अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया।
दीपक लोहनी लंबे समय से छात्र राजनीति और परिसर गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। बीते वर्ष छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर हुए आंदोलन में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आंदोलन के दौरान आग की चपेट में आने से लोहनी बुरी तरह झुलस गए थे, जिसके चलते उन्हें महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इस कठिन समय में पूरे छात्र समुदाय ने उनके प्रति सहानुभूति और समर्थन जताया था।
उनके इसी संघर्ष और लोकप्रियता को देखते हुए परिषद ने उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। दीपक लोहनी की उम्मीदवारी घोषित होने पर छात्र समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जिला संयोजक राहुल कनवाल ने कहा कि परिषद इस बार परिसर में जबरदस्त जीत दर्ज करेगी। वहीं छात्र महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी ने कहा कि हम नया इतिहास रचने जा रहे हैं।
प्रेस वार्ता में प्रांत राज्य विश्वविद्यालय संयोजक भारतेंदु कांडपाल, जिला संयोजक राहुल कनवाल, नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी, जिला संगठन मंत्री बंटी कुमार, विभाग संगठन मंत्री पंकज धामी, निर्मल तड़ागी, विवेक तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करन बिष्ट, जय बिनोली, लक्ष्मी रानी, तनुजा, लकी जोशी, भास्कर जोशी, हिमांशु भट्ट, हिमांशु पर्गाई, हिमांशु गोस्वामी, लकी जेठी, करण, सुंदर बोरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





