
अल्मोड़ा। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में आयोजित रामलीला महोत्सव का पंचम दिवस रविवार को बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कुंदन लटवाल, डॉ. लक्ष्मण सिंह सुथार, त्रिलोचन जोशी, दिनेश मठपाल, मंत्री प्रतिनिधि जगदीश नगरकोटी और मनोज लटवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
लीला का शुभारंभ मुनि सुतिक्ष्ण की प्रतीक्षा और पंचवटी में प्रभु श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण के आगमन से हुआ। इसके बाद रावण की बहन सूर्पणखा का प्रवेश हुआ, जिसने राम से विवाह का प्रस्ताव रखा। प्रभु राम ने उसे लक्ष्मण के पास भेजा और लक्ष्मण ने स्वयं को सेवक बताकर पुनः राम के पास भेज दिया। इससे क्रोधित होकर सूर्पणखा ने माता सीता पर आक्रमण करने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी।
अपमानित सूर्पणखा ने त्रिशरा, खर और दूषण को उकसाया और उन्होंने प्रभु श्रीराम से युद्ध किया। भीषण युद्ध के बाद श्रीराम ने तीनों का वध किया। उनके वध के पश्चात देवताओं ने पुष्पवर्षा कर “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
इसके बाद सूर्पणखा रोती-बिलखती लंका पहुंची और रावण को समूची घटना सुनाई। सूर्पणखा की बातों से रावण ने सीता हरण की योजना बनाई। उसने मारीच को मायावी स्वर्ण मृग का रूप धारण कर पंचवटी भेजा। स्वर्ण मृग को देखकर सीता मोहित हुईं और श्रीराम से उसे पकड़ने का आग्रह किया। हिरण का पीछा करते हुए दूर जाने पर मारीच ने राम की आवाज में पुकार लगाई। यह सुनकर सीता ने लक्ष्मण को भेजा और इसी दौरान भिक्षु वेश में आए रावण ने सीता का हरण कर लिया।
लीला में राम की भूमिका प्रियंका भट्ट, लक्ष्मण की गायत्री तिवारी, सीता की वर्षा त्रिपाठी, रावण की मनोज साह, मारीच की शगुन त्यागी, सूर्पणखा की हर्षिता तिवारी, रिया और वैशाली वाणी, खर की हिमांशु कांडपाल, दूषण की जगत मोहन जोशी और त्रिशरा की भूमिका रोहित साह ने प्रभावशाली ढंग से निभाई।
रूप सज्जा का कार्य त्रिभुवन गिरी, हर्षवर्धन वर्मा, मीनाक्षी अग्रवाल और मीनाक्षी जोशी ने किया। संपूर्ण मंचन का संयोजन पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी ने रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से कराया।
इस अवसर पर धरनीधर पांडे, विनीत बिष्ट, हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, विजय चौहान, दीवान बिष्ट, अजय चौहान, रोहित साह, ललित मोहन साह, भट्ट अभय शाह, विनोद गिरी, गोस्वामी नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे, सुमित शाह, दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा, आकांक्षा आर्या, चम्पी जोशी, संजय साह, सुंदर जनौती, कमल वर्मा, अंकित कुमार, यश साह, अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव तिवारी, साक्षी जोशी, पलक तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे और रामलीला का आनंद लिया।





