
भाजपा महामंत्री तरुण बंसल बोले — “स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है”
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी, जनपद अल्मोड़ा के तत्वावधान में आज भाजपा कार्यालय, पातालदेवी में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का अल्मोड़ा आगमन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट एवं प्रदेश मंत्री गौरव पांडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी ललित लटवाल, मीना भैसोड़ा एवं चंदन लाल टम्टा ने निभाई।
अपने स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि यह अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितम्बर) से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसम्बर) तक चलेगा। इस अवधि में “हर घर स्वदेशी” थीम पर जिला, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
संयोजक ललित लटवाल ने कहा कि “हमारी सभ्यता और संस्कृति सदैव आत्मनिर्भरता की प्रतीक रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी विचार को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में पुनः स्थापित किया है।”
मुख्य अतिथि तरुण बंसल ने कहा कि “स्वदेशी की भावना ही सशक्त भारत की नींव है। स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण का आधार है।”
उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है — “हमारे हथियार, विमान, अंतरिक्ष मिशन और चंद्रयान-3 तक — सब स्वदेशी प्रयासों का परिणाम हैं।”
बंसल ने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने होंगे। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है।”
उन्होंने संगठन के मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संयोजक एवं सह-संयोजक के रूप में जोड़ें और युवाओं को पार्टी के विचारों से जोड़कर सशक्त भारत निर्माण की दिशा में कार्य करें।
साथ ही, सभी मंडलों में अभियान की कार्यशालाओं की तिथियां तय करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ना और 2027 के विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त करना संगठन का साझा लक्ष्य होना चाहिए।
अंत में उन्होंने आह्वान किया — “हम सब स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, देशी उत्पाद खरीदें और अपने श्रमिकों, कारीगरों तथा स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाएं। इस वर्ष की दिवाली किसी श्रमिक, किसान और कारीगर के घर की दिवाली रोशन करें — यही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की भावना है।”
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, किरन पंत, राजीव गुरुरानी, संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, मीरा मिश्रा, कैलाश गुरुरानी, नरेंद्र आगरी, रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, बिशन कनवाल, कमल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सौरभ वर्मा, मनीष जोशी (मंटू), नगरकोटी, कृपाल बिष्ट, मदन बिष्ट, विनीत बिष्ट, रक्षित कार्की, नवीन बिष्ट, दीपा अधिकारी, पुष्पा भंडारी, मीना नेगी, कमला तिवारी, ललिता पंचपाल, कविता वर्मा, प्रीति रस्तोगी, डी.के. जोशी, रमेश चंद जोशी, कमल गिरी, बबलू अलमिया, शंकर सिंह, तेज सिंह, गोधन सिंह, मनोज पंत, नरेंद्र सिंह, ललित तिवारी, जगत तिवारी, नंदन आर्य, आनंद नेगी, प्रताप सिंह, देवाशीष नेगी, योगेश बिष्ट, नारायण सिंह, पंकज सिंह भाकुनी, वीरेंद्र बिष्ट, जगदीश डंगवाल, पंकज रौतेला, विनोद लटवाल, भगवान सिंह रावल, सुरेश राम, विनोद मेहरा, चंदन बहुगुणा, जीवन सिंह, महेंद्र सिंह मेहरा, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, हयात सिंह बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, तस्लीम अंसारी, हिमांशु बनोला, राहुल बिष्ट, हरीश प्रसाद, दिनेश पांडे, महेंद्र सिंह, किशन सिंह, नरेंद्र मोहन, हरीश सिंह सिजवाली मण्डल अध्यक्ष लंमगड़ा,बलवंत नगरकोटी, जगदीश रावत,भगवत फत्याल, इन्द्रर डसिला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




