अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत ताकुला मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक मंडल में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। मंडल स्तर की बैठकों के बाद शक्ति केंद्रों की बैठकें आयोजित होंगी। इसके पश्चात कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर बूथ कमेटियों का सत्यापन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।
महेश नयाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने को कहा।
बैठक में आगामी शक्ति केंद्र बैठकों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां और दायित्व सौंपे गए। पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है।
मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री मनोज जोशी ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता का विश्वास मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट एवं भूधर भाकुनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला मीडिया सह प्रभारी प्रदीप नगरकोटी, प्रताप नेगी, गोविंद चौहान, भूपाल रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश पंत, दीपक भाकुनी, जगमोहन पिलख्वाल, तारा नगरकोटी, मंडल मंत्री कन्नू पांडे, ठाकुर राम, जगपाल सिंह, दया पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य निकेश बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज भाकुनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सुयाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, एससी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सहित अशोक सिंह भोज, अशोक बिष्ट, भगवत नगरकोटी, योगेश सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, राजू नेगी, जगदीश गुसाईं, योगेश बिष्ट, देवेंद्र सिंह, शेर सिंह बिष्ट, अरुण भोज, गोविंद प्रसाद, महिपाल सिंह, सुंदर सिंह, ज्योति डंगवाल, पुष्पा पिलख्वाल, रघुवीर सिंह बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश राम, हेम लोहनी, कुंदन बिष्ट, इन्द्रपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
ताकुला मंडल में भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
Leave a Comment
Leave a Comment



