By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
Reading: अल्मोड़ा में SDGs, पीएम गति शक्ति व विजन 2047 पर कार्यशाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > अल्मोड़ा में SDGs, पीएम गति शक्ति व विजन 2047 पर कार्यशाला
अल्मोड़ाउत्तराखण्डलोकल

अल्मोड़ा में SDGs, पीएम गति शक्ति व विजन 2047 पर कार्यशाला

कपिल मल्होत्रा
Last updated: February 25, 2026 6:04 am
कपिल मल्होत्रा
4 hours ago
Share
SHARE



विकास भवन सभागार में अधिकारियों ने की दीर्घकालिक विकास रणनीति पर मंथन

अल्मोड़ा। सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस तथा जिला अर्थ एवं संख्या विभाग, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में सतत विकास लक्ष्य (SDGs), पीएम गति शक्ति एवं विजन 2047 विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने की।

कार्यशाला में जनपद स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आंकड़ा आधारित योजना निर्माण तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर राज्य एवं राष्ट्र के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

SDGs के 17 लक्ष्यों पर विशेष जोर

विशेषज्ञों ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के 17 वैश्विक लक्ष्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। जनपद स्तर पर इन लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा डेटा अपडेट करने पर विशेष बल दिया गया।

पीएम गति शक्ति की अवधारणा पर चर्चा

पीएम गति शक्ति के अंतर्गत मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, आधारभूत संरचना विकास तथा परियोजनाओं के समयबद्ध एवं समन्वित क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे योजनाओं के प्रस्ताव एवं प्रगति विवरण को पोर्टल पर अद्यतन रखें तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से अनावश्यक विलंब से बचें।

विजन 2047: विकसित भारत का संकल्प

विजन 2047 के संदर्भ में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु स्थानीय स्तर पर ठोस रणनीति बनाने, जनसहभागिता बढ़ाने तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जनपदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा विकास योजनाओं में गुणवत्ता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दें। उन्होंने डेटा की शुद्धता एवं नियमित समीक्षा को वास्तविक प्रगति की कुंजी बताया।

कार्यक्रम में प्लानिंग डिपार्टमेंट के निदेशक मनोज पंत ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित राज्य के साथ विकसित जिला भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत रुचि लेकर योजनाओं को गति देने का आह्वान किया।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ अजय पुरोहित, नवीन कोरी, अक्षय जायसवाल एवं नवराज क्षेत्री ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रस्तुत की। प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न एवं सुझाव रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित जनपद एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव–2026 का भव्य समापन
Next Article मासी, चखुटिया व द्वाराहाट में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • हरिद्वार महाकुंभ 2027 की तैयारियों पर केंद्र से सहयोग का अनुरोध
  • स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धोनी की जयंती पर श्रद्धांजलि
  • मासी, चखुटिया व द्वाराहाट में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा
  • अल्मोड़ा में SDGs, पीएम गति शक्ति व विजन 2047 पर कार्यशाला
  • चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव–2026 का भव्य समापन

Recent Comments

  1. Manasv joshi on दीपावली पर्व पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर जिला व नगर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
  2. Manasv joshi on राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन
  3. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

हरिद्वार महाकुंभ 2027 की तैयारियों पर केंद्र से सहयोग का अनुरोध

4 hours ago

स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धोनी की जयंती पर श्रद्धांजलि

4 hours ago

मासी, चखुटिया व द्वाराहाट में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा

4 hours ago

चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव–2026 का भव्य समापन

4 hours ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: अल्मोड़ा में SDGs, पीएम गति शक्ति व विजन 2047 पर कार्यशाला
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?