
अल्मोड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना था कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास की गति को बाधित करते हैं, जबकि एक देश, एक चुनाव की व्यवस्था से संसाधनों की बचत होगी, प्रशासनिक स्थिरता आएगी और लोकतंत्र अधिक सशक्त बनेगा।
मानव श्रृंखला कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने वन नेशन, वन इलेक्शन की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक नमन गुरुरानी रहे, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं और सरकारी संसाधनों का अत्यधिक उपयोग होता है। वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होने से समय, धन और प्रशासनिक ऊर्जा की बचत होगी, जिसका सीधा लाभ देश के विकास को मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जगत भट्ट, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, मोहित बिष्ट, अभिषेक जोशी, आनंद डंगवाल, दिव्या जोशी, प्रमोद पवार, रोहित शर्मा, त्रिलोक रौतेला, अभिषेक तिवारी, शंकर बिष्ट, दरवान सिंह नेगी, गौरव भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


