By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar SatyvartaaKhabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
Reading: गणतंत्र दिवस परेड–2026 के लिए एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन, अल्मोड़ा में हर्ष का माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Khabar SatyvartaaKhabar Satyvartaa
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • चौघानपाटा का मैना रस्ता जिम के पास तेंदुआ दिखा, दो बार वन टीम ने गश्त कर लगाया कैमरा
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
Khabar Satyvartaa > उत्तराखण्ड > अल्मोड़ा > गणतंत्र दिवस परेड–2026 के लिए एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन, अल्मोड़ा में हर्ष का माहौल
अल्मोड़ाउत्तराखण्डचमोलीराज की बात

गणतंत्र दिवस परेड–2026 के लिए एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन, अल्मोड़ा में हर्ष का माहौल

कपिल मल्होत्रा
Last updated: January 20, 2026 8:08 pm
कपिल मल्होत्रा
1 month ago
Share
SHARE



अल्मोड़ा।
कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड–2026 के लिए अल्मोड़ा की बेटी एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट के चयन से जनपद सहित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में खुशी की लहर दौड़ गई है। नयना बिष्ट वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में बीटेक की छात्रा हैं तथा  11 यूके बटालियन, देहरादून में सीनियर अंडर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

नयना बिष्ट का चयन उनके कठोर अभ्यास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम माना जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाग के लिए चयन होना न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे अल्मोड़ा जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनके चयन की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर, एनसीसी यूनिट तथा उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।

नयना के चयन पर एनसीसी अधिकारियों, ग्राफिक एरा कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारियों ने कहा कि नयना का चयन अन्य कैडेट्स के लिए भी प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाता है कि कड़ी मेहनत व अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय नयना बिष्ट ने अपने गुरुजनों, एनसीसी अधिकारियों और परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन, एनसीसी अधिकारियों द्वारा दिया गया अनुशासनात्मक प्रशिक्षण तथा परिवार का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ही उनकी सफलता की मजबूत नींव बना। नयना ने यह भी बताया कि इस उपलब्धि तक पहुँचने में उन्हें अपने इष्ट देवताओं, पूर्वजों और विशेष रूप से अपनी दादी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

नयना बिष्ट के पिता  प्रकाश बिष्ट एक प्रसिद्ध रंगकर्मी हैं, जबकि उनकी माता प्रीति बिष्ट एक समाजसेविका हैं। परिवार के संस्कार, सामाजिक चेतना और सकारात्मक वातावरण का भी नयना के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

नयना बिष्ट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अल्मोड़ा के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गणतंत्र दिवस परेड–2026 में कर्तव्य पथ पर कदमताल करती अल्मोड़ा की बेटी नयना बिष्ट जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष बने किशन सिंह कुवार्बी
Next Article रानीधारा सीमेंट कोठी में लगाया गया पिंजरा, जनप्रतिनिधियों व वन विभाग की मौजूदगी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन तेज, 23 फरवरी को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अव्यवस्था के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज
  • मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वाधान में होगा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाइक रैली भी शामिल
  • काफलीगैर में सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, युवाओं को मशरूम व मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार की सीख
  • 18 फरवरी को शक्ति सदन परिसर में एक दिवसीय धरना, सीएम को भेजा जाएगा ज्ञापन

Recent Comments

  1. Manasv joshi on दीपावली पर्व पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर जिला व नगर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
  2. Manasv joshi on राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालेश्वर बस्ती में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन
  3. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन तेज, 23 फरवरी को सचिवालय घेराव का ऐलान

1 day ago

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अव्यवस्था के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज

1 day ago

मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वाधान में होगा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाइक रैली भी शामिल

2 days ago

काफलीगैर में सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, युवाओं को मशरूम व मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार की सीख

2 days ago
Khabar Satyvartaa

Read the latest and breaking Uttarakhand news on Satyapath News. Get latest Uttarakhand News, Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Correction policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Fact-Checking Policy
  • Onwership and Funding
  • Complaint Redressal
Reading: गणतंत्र दिवस परेड–2026 के लिए एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन, अल्मोड़ा में हर्ष का माहौल
Share

Latest uttarakhand News

  • Uttarakhand News
  • Almora News
  • Nainital News

Top Category

  • Local News
  • Political News
  • Cultural News

Quick Links

  • About Us
  • Contact us
  • Advertise with us

© Copyright Satyapath News 2024. All rights reserved || Made with ❤ in India

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?