
लमगड़ा।
दिनांक 26 एवं 27 दिसंबर 2025 को आयोजक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल लमगड़ा तथा संयोजक अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा के तत्वावधान में सिरसोड़ा न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया। खेल महाकुंभ का उद्घाटन सिरसोड़ा न्याय पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित बिष्ट द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ठाठ गौरव बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिरसोड़ा विनोद कुमार, तथा एसएमसी अध्यक्ष अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा हरीश सिंह कपकोटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिरसोड़ा न्याय पंचायत के प्रभारी एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा के प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित बिष्ट एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अखिल सिंह कपकोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 600 मीटर दौड़ में मनीष सिंह प्रथम रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में 60 एवं 600 मीटर दोनों दौड़ों में विनीता रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में निशा बिष्ट ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराधना नगरकोटी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया, जबकि रेखा ने 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में सुमन रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं के समापन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ठाठ, सिरसोड़ा, गुलमोहर एवं तुलेड़ी, एसएमसी अध्यक्ष हरीश सिंह कपकोटी तथा प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खेलों को अनुशासन एवं टीम भावना का माध्यम बताया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुंजवाल ने किया। आयोजन में खेल प्रभारी विनोद कुमार, दीपक साही, दीप चंद्र, खजान जोशी, सुनीता टम्टा, इंद्रा बोरा, अमृता विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी, गौरव कपकोटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।





