
अल्मोड़ा,
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार, अल्मोड़ा में आज महिला सम्मेलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली, साथ ही स्वदेशी अपनाने के संदेश और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोऑपरेटिव बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, महापौर अजय वर्मा, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ललित लटवाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “मडुवे के बिस्किट सहित हमारे पहाड़ी उत्पादों पर हमें गर्व तो है, लेकिन उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। यदि समाज को मजबूत बनाना है तो स्वदेशी अपनाने की भावना हर घर में विकसित होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। कई महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए तिलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि गो-पालन एवं स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा दे रही है।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने माताओं-बहनों से आग्रह किया कि वे समूहों के माध्यम से स्वयं को, अपने परिवार को और समाज को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान का मजबूत हिस्सा बनाएं।
सम्मेलन में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” की भावना को आत्मसात कर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष जोशी (मंटू), डॉ. वसुधा पंत, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, जिला मंत्री रेखा आर्या, मनोज जोशी, तारा जीना, बिना नयाल, कमला भट्ट, इंद्रा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष तारा नयाल, कैलाश गुरुरानी, दिनेश मठपाल, नेहा उप्रेती, ममता साह, कमला तिवारी, दीपा बिष्ट, दीपा अधिकारी, आनंद भोज, चंद्र लटवाल, ममता खत्री, मीना नेगी, कविता वर्मा, कमला जोशी, प्रीति रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





