
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और समूचे कुमाऊँ की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला—श्री नंदादेवी रामलीला के सप्तम दिवस का मंचन शुक्रवार को माँ नंदादेवी मंदिर प्रांगण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दर्शकों की भीड़ के बीच रावण–मारीच संवाद, सीता हरण, राम विलाप और शबरी प्रसंग की प्रभावशाली प्रस्तुतियां मंचित की गईं।
रामलीला में मारीच का जीवंत अभिनय सिद्धार्थ साह, रावण का दमदार अभिनय हरि विनोद साह, सीता का किरदार किरण परगाई, राम की भूमिका द्रोण नेगी, लक्ष्मण की भूमिका अविरल जोशी और स्वर्ण मृग का अभिनय आदित्य गुरुरानी ने किया। जोगी रूपधारी रावण के रूप में परितोष जोशी मंच पर उतरे। शबरी प्रसंग में शबरी का अभिनय संगीता पांडे ने किया, जबकि गायन प्रस्तुतियाँ अनिल सनवाल और सुमन सनवाल ने दीं। सभी कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम स्तुति और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। वंदना में जीविका पाठक, हर्षिता पांडे, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल, मानवी बोरा और काव्या कांडपाल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। संगीत संचालन में हारमोनियम पर मोहन जोशी, तबले पर शेखर सिजवाली, और मजीरे पर अर्जुन बिष्ट का सहयोग रहा।
लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद एवं पूर्व अध्यक्ष अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक आनंद सिंह बगड़वाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र लाल साह, ग्राम विकास लेखा संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं मोहन भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, त्याग और धैर्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि बगड़वाल ने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं और उनका आदर्श जीवन समाज को सही दिशा दिखाता है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और लाला बाजार वार्ड पार्षद कुलदीप सिंह मेर, संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, सह संयोजक संजय साह, निर्देशक गणेश मेर ने अतिथियों का स्वागत कर राम प्रसादी भेंट की। संचालन का दायित्व कमेटी के सचिव एवं नंदादेवी वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने निभाया।
मंच सज्जा और दृश्य निर्माण में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट, राजेश पंत, जगदीश भंडारी और लोकेश तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा ने किया। मंच पूजन मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने सम्पन्न किया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नमन बिष्ट ने सोशल मीडिया पर किया। दर्शकों को सुव्यवस्थित रूप से बैठाने की व्यवस्था राजेश पालनी और कोषाध्यक्ष धनंजय साह ने संभाली।
रामलीला के इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्तियों—मनोज वर्मा, तारा चंद्र जोशी, अनिल सनवाल, अनूप साह, दीपक वर्मा, सुभाष अग्रवाल, शशि मोहन पांडे, पंकज परगाई, दया कृष्ण परगाई, सुंदर बोरा, अमित उप्रेती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रामलीला के सप्तम दिवस के इस मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे प्रांगण में जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे।





