
धौलछीना। रामलीला कमेटी धौलछीना की बैठक बीआरसी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चंदन सिंह मेहरा को पुनः अध्यक्ष चुना गया। वहीं, पिछले वर्ष की कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना करते हुए इस वर्ष भी पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
कोषाध्यक्ष का पद रिक्त होने पर मोहन सिंह जीना को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही चंदन सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, दीवान मेहता और मनमोहन सिंह को उपाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक जमन सिंह मेहरा ने की।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने रामलीला को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक में तय किया गया कि रामलीला की तालीम 17 सितंबर से शुरू होगी तथा दीपावली के बाद 30 अक्टूबर से ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा।
बैठक में चंद्र सिंह मेहरा, मोहन सिंह जीना, दीवान सिंह राणा, आनंद सिंह रावत, खड़क सिंह मेहरा, दरवान सिंह रावत, नारायण सिंह, भारत जोशी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर चंदन सिंह मेहरा, राजेंद्र बोरा, दरवान सिंह रावत, राकेश मेहरा, प्रकाश वर्मा, दीवान सिंह बोरा, ललित मेहरा, अनिल अधिकारी, संजीव शुक्ला, राहुल मेहरा, महेंद्र सिंह बोरा, वीरेंद्र सिंह, नत्थीराम नौटियाल, सूरज मेहरा, नारायण नाथ, ललित बिष्ट, राजू पुर, नरेंद्र नेगी, योगेश पांडे, लक्ष्मण सिंह, भगवान सिंह, गोधन सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।





